By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > West Bengal Election 2026 : विकास और क्षेत्रीय अस्मिता के भरोसे ममता ,करप्शन, घुसपैठ, विकास, UCC, बीजेपी के मुद्दे
अग्निपथस्वदेश स्पेशल

West Bengal Election 2026 : विकास और क्षेत्रीय अस्मिता के भरोसे ममता ,करप्शन, घुसपैठ, विकास, UCC, बीजेपी के मुद्दे

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: April 12, 2026 1:06 am
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
5 Min Read
SHARE

West Bengal Election 2026 : मोदी-दीदी के लिये प्रतिष्ठा की लड़ाई बना चुनाव,बंगाल में इस बार बदलाव या दीदी के साथ जनता ?

Pramod Shrivastav Editorial Head

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान में अब 10 दिन का वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। सियासी बयानबाज़ी, रैलियों की बाढ़ और आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूरा प्रदेश चुनावी रणभूमि में तब्दील हो गया है।प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय नेतृत्व और राज्य की सत्ता, तीनों ही चुनावी रण में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। एक ही दिन में कई बड़ी रैलियां हो रही हैं, जहां एक तरफ बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार जनसभाएं कर रहे हैं, तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आक्रामक प्रचार में जुटी हैं। टीएमसी… क्षेत्रीय पहचान, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव के साथ आगे बढ़ रही है तो वहीं बीजेपी… विकास, राष्ट्रवाद और सत्ता परिवर्तन के दावे कर रही है। बंगाल का यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का ही चुनाव नहीं है, बल्कि यह बंगाल की पहचान बचाने का चुनाव बन चुका है। अब बंगाल चुनाव में बीजेपी का संकल्प, तो दीदी की प्रतिज्ञा, ऐसे में देखना होगा कि बंगाल में इस बार क्या बदलेगा, सवाल यही है कि इस बार बंगाल में क्या बदलाव देखने को मिलेगा या जनता फिर से दीदी पर भरोसा दिखाएगी…इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।

West Bengal Election 2026

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव अब केवल सत्ता परिवर्तन का मुकाबला नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की अस्मिता और पहचान की लड़ाई बन चुका है। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी बंगाल की बेटी और क्षेत्रीय गौरव के मुद्दे को केंद्र में रख रही है, तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता, विकास और परिवर्तन के एजेंडे के साथ मैदान में है। बात मुद्दों की करें तो कानून-व्यवस्था और भयमुक्त बंगाल के मुद्दे पर बीजेपी ममता सरकार पर हमलावर है, बीजेपी का आरोप है कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और भय का माहौल है। सरकार बनने पर वादा है कि सख्त प्रशासन, पुलिस सुधार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस का, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने चुनाव को डर बनाम विश्वास की लड़ाई बताया है।पीएम मोदी की गारंटी, टीएमसी की निर्मम सरकार के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कहा कि सीएए के तहत नागरिकता देने का काम और तेज किया जाएगा। जो भारत में घुसपैठ कर आया है, वह भारत से खदेड़ा जाएगा। सबका साथ, सबका विकास बीजेपी का मंत्र है, लूटेरे और अत्याचारियों का भी पूरा हिसाब होगा।

West Bengal Election 2026 : लेकिन बीजेपी के भरोसे पर ममता बनर्जी ने सबसे बड़ा हमला बोला, कहा कि सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पर नहीं। इस बयान के जरिए उन्होंने बीजेपी की नीतियों और वादों पर सवाल उठाए।ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चुनाव में धांधली और साजिश के आरोप लगाए कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ झूठे केस बनाकर उम्मीदवार रद्द करने की कोशिश की। बीजेपी बाहरी लोगों को लाकर चुनाव प्रभावित करना चाहती है।

West Bengal Election 2026 : अब जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है चुनावी मुकाबला और धारदार होता जा रहा है।टीएमसी बनाम बीजेपी के बीच मुकाबला सीधा और हाई-वोल्टेज हो गया है। जाहिर है विश्वास बनाम आरोप-प्रत्यारोप की जंग बन चुका, पश्चिम बंगाल का यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने की लड़ाई नहीं, बल्कि बंगाल की पहचान बनाम राष्ट्रीय राजनीति की टक्कर बन गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मतदाता क्षेत्रीय अस्मिता को प्राथमिकता देते हैं या विकास और बदलाव के वादों पर भरोसा जताता है।

READ MORE : Ladli Behna Yojana MP : मुख्यमंत्री डॉ यादव आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे 1836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि

TAGGED:Hindi NewsnewsTODAY NEWSWest Bengal Election 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?