Hospital Negligence : सुबह 7 से 11 बजे ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित रहते हैं डॉक्टर, ग्रामीणों में नाराजगी
Hospital Negligence : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर स्थित पशु चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां OPD समय में जिम्मेदार डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण पूरा अस्पताल व्यवस्था चपरासी के भरोसे चलने का आरोप लगाया जा रहा है।

Hospital Negligence : ग्रामीण पशु पालकों का कहना है कि सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ड्यूटी होने के बावजूद डॉक्टर चारु मित्रा और कोमल चंद्रकार अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। लोगों का आरोप है कि डॉक्टर अक्सर फील्ड ड्यूटी का बहाना बनाकर अस्पताल से गायब रहते हैं, जिससे इलाज के लिए आए पशु पालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Hospital Negligence : पशु पालकों ने लापरवाही पर कार्रवाई की मांग, चपरासी द्वारा दवा देने का आरोप
Hospital Negligence : स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार ऐसी स्थिति बनती है जब आठवीं पास चपरासी द्वारा ही पशुओं को प्राथमिक दवाएं दे दी जाती हैं। इस व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है और वे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पशु पालकों का कहना है कि इलाज में हो रही देरी और लापरवाही से उनके पशुओं की स्थिति प्रभावित हो रही है।
READ MORE : MMS Case : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक बार फिर कथित एमएमएस कांड को लेकर चर्चा में, जांच की मांग तेज

