IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा वसीम अकरम के साथ मिले गले, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND VS PAK

IND VS PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा यह रही कि क्या टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के साथ हैंडशेक करेंगे या नहीं। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी पर कायम रहे।

IND VS PAK: रोहित शर्मा पहुंचे ब्रांड एंबेसडर के रूप में

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जिन्हें ICC ने इस टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया है, कोलंबो में मैच देखने के लिए पहुंचे। मैच शुरू होने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम के साथ गले मिलते नजर आए। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

IND VS PAK: वसीम अकरम ने रोहित की तरफ बढ़ाया हाथ

ICC के कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के अंदर पहुंचे। उनके साथ ICC के CEO संजोग गुप्ता और वसीम अकरम भी मौजूद थे। ट्रॉफी स्टेडियम में रखने के बाद जब रोहित मैदान से बाहर निकल रहे थे, वसीम अकरम ने उनकी तरफ बढ़कर हाथ मिलाया और गले भी लगाया।

IND VS PAK: टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात

IND VS PAK

मैच से पहले रोहित शर्मा आर प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया के डगआउट पहुंचे और सभी खिलाड़ियों से मिले। इस टी20 वर्ल्ड कप का यह पहला संस्करण है जिसमें रोहित खुद खेल नहीं रहे। इससे पहले के सभी संस्करणों में उन्होंने टीम इंडिया का नेतृत्व किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी कप्तानी करते हुए टीम को ट्रॉफी दिलाई थी।

IND VS PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम केवल 114 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

READ ALSO: Rajpal Yadav अभी भी तिहाड़ जेल में, पत्नी राधा ने किया स्पष्ट, कहा अभी नहीं मिली जमानत

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को