Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र और महत्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा विधि, मंत्र और महत्व

नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की उपासना का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यता के अनुसार देवी कात्यायनी का स्वरूप सुनहरे तेज से भरपूर है। उनकी पूजा से साधक को सुख, सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि में विधिपूर्वक मां कात्यायनी की पूजा, जप और व्रत करता है, तो देवी उसकी सभी समस्याओं और भय को दूर कर उसे आशीर्वाद देती हैं।

मां कात्यायनी का स्वरूप

मां कात्यायनी, देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। उनका रूप अत्यंत दिव्य और सुनहरी आभा लिए हुआ है। चार भुजाओं वाली माता के हाथों में तलवार, कमल का फूल, वरमुद्रा और अभयमुद्रा होती है। वे सिंह पर सवार होकर अपने भक्तों की रक्षा करती हैं।

पूजा विधि

मां कात्यायनी की पूजा के लिए सबसे पहले सूर्योदय से पूर्व स्नान और ध्यान करके साफ कपड़े पहनें। पूजा स्थल के ईशान कोण में लाल कपड़ा बिछाकर उस पर माता का चित्र या मूर्ति रखें। पवित्र जल का छिड़काव करें और पीले फूल व वस्त्र अर्पित करें।

देवी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसके बाद धूप, दीप, फल, फूल, रोली-अक्षत और पीली मिठाई अर्पित करें। मंत्र का उच्चारण करते हुए जप करना चाहिए। प्रमुख मंत्र है:

मंत्र:
“ॐ देवी कात्यायन्यै नमः”

पूजा के अंत में सभी को प्रसाद बांटें और माता की कृपा प्राप्त करें।

भोग और महाउपाय

नवरात्रि के छठवें दिन मां को पीले फल या पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति के विवाह में बाधा हो रही हो, तो खड़ी हल्दी और पीले फूल अर्पित करके पूजा करना विशेष लाभदायक है।

मां कात्यायनी की पूजा जीवन के हर संकट को दूर करती है और इच्छित वर की प्राप्ति में सहायता करती है।

मां कात्यायनी की कथा

मां कात्यायनी का जन्म महार्षि कात्यायन के आश्रम में हुआ था। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महिषासुर और अन्य राक्षसों के अत्याचार के समय देवी ने त्रिदेवों के तेज से उत्पन्न होकर राक्षसों का नाश किया और देवताओं को संकट से मुक्ति दिलाई। उनके जन्म और तपस्या की कथा नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से पढ़ी जाती है।

मां कात्यायनी की आरती

मां कात्यायनी की आरती करने से जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और ज्ञान की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के छठवें दिन इस आरती का विशेष महत्व है। आरती इस प्रकार है:

आरती पाठ:
जय जय अम्बे, जय कात्यायनी।
जय जग माता, जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा, वहावर दाती नाम पुकारा॥
कई नाम हैं, कई धाम हैं, यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मंदिर में ज्योति तुम्हारी, कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
कात्यायनी रक्षक काया की, ग्रंथि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुड़ाने वाली, अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिए, ध्यान कात्यायनी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी, भंडारे भरपूर करेगी॥
जो भी मां को भक्त पुकारे, कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥

आरती के दौरान भक्तों को विशेष भक्ति भाव के साथ माता का ध्यान करना चाहिए और अंत में प्रसाद ग्रहण करें।

LPG Gas Shortage: गेवरा प्रोजेक्ट में रसोई गैस संकट पर फूटा गुस्सा, एजेंसी में हंगामा

LPG Gas Shortage: कोरबा के गेवरा प्रोजेक्ट स्थित कन्ज्यूमर्स को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर रेप और हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट

Ambikapur Crime Case: अम्बिकापुर में महामाया द्वार के पास महिला से दुष्कर्म

Vaibhav Suryavanshi बने मैन ऑफ द मैच, 26 गेंदों में बनाए 78 रन, कोहली से मिला खास तोहफा

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बरसापारा स्टेडियम

Child Abuse: दुर्ग में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Child Abuse: शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों ने

Bollywood: कपूर परिवार का एक और सदस्य फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार, जानें कौन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर से लेकर

Actor Randeep Hooda ने बेटी की पहली झलक शेयर कर बताया नाम

Actor Randeep Hooda: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिता बनने के एक

Sword Threat Incident: चिरमिरी में तलवार लहराता युवक गिरफ्तार, इलाके में फैली दहशत

Sword Threat Incident: एमसीबी/छत्तीसगढ़ के चिरमिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकता नगर गोदरीपारा

Heatwave Alert India: उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी की चेतावनी

Heatwave Alert India: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई

Thailand से डिपोर्ट हुआ वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, आज पहुंचेगा भारत

Thailand: भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर

Artemis 2 Mission: नासा का ऐतिहासिक चंद्र मिशन सफल, अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

Artemis 2 Mission: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का Artemis 2 मिशन सफलतापूर्वक

US Iran Talks: ईरान को जे डी वैंस की चेतावनी, बातचीत से पहले बढ़ा तनाव

US Iran Talks: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने शुक्रवार को

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. बच्ची के अपहरण के

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. प्रदेश में बढ़ा तापमान,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास