देवी स्थानों के लिए रेलवे का बड़ा एलान, विंध्याचल में 11 जोड़ी मैहर में इतनी ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shardiya Navratri 2024

शारदीय नवरात्र के मौके पर रेलवे ने विंध्याचल और मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन और छिवकी से गुजरने वालीं 26 जोड़ी ट्रेनों का इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया है। बृहस्पतिवार तीन अक्तूबर से विंध्याचल में 11 जोड़ी और मैहर में 15 जोड़ी ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि तीन अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा।

इन ट्रेनों का मैहर में होगा ठहराव

  • 11055/11056 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस
  • 11059/11060 लोकमान्य तिलक-छपरा पवन एक्सप्रेस
  • 12669/12670 चेन्नई-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस
  • 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर
  • 11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद, दीक्षाभूमि एक्सप्रेस
  • 15267/15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल
  • 18201/18202 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
  • 11037/11038 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 17609/17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस
  • 22103/22104 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट
  • 18609/18610 लोकमान्य तिलक-रांची
  • 22971/22972 बांद्रा टर्मिनल-पटना
  • 22131/22132 पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस
  • 15647/15648 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी
  • 19045/19046 सूरत-छपरा ताप्तीगंगा एक्सप्रेस


इन ट्रेनों का विंध्याचल में होगा ठहराव

  • 12295/12296 एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस
  • 12801/12802 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • 12141/12142 लोकमान्य तिलक ट.-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 12307/12308 हावड़ा -जोधपुर एक्सप्रेस
  • 12487/12488 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
  • 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
  • 12335/12336 लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस
  • 15646/15645 लोकमान्य तिलक- गुवाहाटी एक्सप्रेस
  • 15648/15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस
  • 15658/15657 कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल
  • 12168/12167 लोकमान्य तिलक ट-बनारस एक्सप्रेस

मध्य रेलवे ने दी ये जानकारी
उत्तर मध्य रेलवे के CPRO शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, “वर्तमान समय में कुल 17 जोड़ी ट्रेनें विध्यांचल स्टेशन पर रुकती हैं। इसके अलावा 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों को संचालित किया जाएगा। 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच इन गाड़ियों का अतिरिक्त ठहराव रहेगा। इसके अलावा क्योंकि लोग अधिक आएंगे तो टिकट खिड़कियों की भी आवश्यकता पड़ेगी। यदि यात्री टिकट नहीं खरीदते हैं तो रेलवे का नुकसान तो होता ही है साथ ही यात्री जिस आस्था के साथ आते हैं वो भी कहीं न कहीं प्रभावित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारे द्वारा 5 स्पेशल काउंटरों की शुरूआत की गई है। टिकट काउंटर के अलावा जो मूलभूत आवश्यकताएं हैं जैसे शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। कई बार अधिक भीड़ या किसी अन्य कारण से लोग मेला क्षेत्र पहुंचकर बीमार पड़ जाते हैं। इस संबंध में हमारे 30 स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात रहेंगे।”

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,