उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर: बठिंडा और गंगानगर में पारा 50 डिग्री के करीब, जानें कब दस्तक देगा मानसून

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज़ गर्मी और लू जैसे हालात लगातार लोगों को परेशान कर रहे हैं। यहां तापमान सामान्य से 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बठिंडा बना देश का सबसे गर्म शहर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक था। इसके बाद राजस्थान के श्रीगंगानगर में 47.4 डिग्री, कोटा में 46.3, चूरू में 45.5, चित्तौड़गढ़ में 45.4 और बीकानेर में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा और मध्य प्रदेश भी गर्मी से बेहाल

हरियाणा के सिरसा में 46.2 डिग्री, रोहतक में 46.1 और नारनौल में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.1, नर्मदापुरम में 45.9, गुना में 45.4, टीकमगढ़ में 45.2 और सागर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे ज्यादा गर्मी

उत्तर प्रदेश के झांसी में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। औराई में 45.2 और आगरा में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 13 जून के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, गर्मी ने बनाया नया रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में भी पारा चढ़ा हुआ है। आयानगर में 45.5, पालम में 44.6, रिज में 45, लोधी रोड पर 43.6 और सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार रात में हल्की बारिश की संभावना है, जो थोड़ी राहत दे सकती है।

मानसून कब देगा दस्तक?

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 12 से 15 जून के बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा। दिल्ली में 28 से 29 जून के बीच मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है। कुछ अनुमानों के मुताबिक, इस बार मानसून एक-दो दिन पहले भी पहुंच सकता है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी