Severe Cold: MP में बर्फ जमा देने वाली ठंड: शहडोल में पारा 2.7 डिग्री, कई ट्रेनें लेट, सर्दी और बढ़ेगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Severe Cold

Severe Cold: मध्यप्रदेश में बर्फ जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। रात का तापमान कई जगह 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक गिरा। सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ बन गई।

Severe Cold: प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घना कोहरा

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल, इंदौर, रायसेन, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर और देवास में मध्यम कोहरा है।

Severe Cold: रेल यातायात पर कोहरे का असर

मुरैना में घने कोहरे और नमी के कारण दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेनें 5-6 घंटे लेट हो रही हैं।

Severe Cold

इंदौर और भोपाल में रिकॉर्ड ठंड
इंदौर में पारा जनवरी में माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में रिकॉर्ड माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। भोपाल में रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों जैसे जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में सर्द हवाओं के चलते ठंड और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से अगले 2-3 दिनों में असर और तेज होगा। ठंड का सबसे ज्यादा प्रभाव बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है।

Severe Cold

दिन में भी तापमान ठंडा
प्रदेश में दिन के समय तापमान भी काफी ठंडा बना हुआ है। खजुराहो में पारा 15.4 डिग्री, नौगांव में 15.5 डिग्री और दतिया में 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। कुल 17 शहरों में पारा 24 डिग्री से नीचे रहा।

यह खबर भी पढ़ें: Rabies Free City: 2030 तक रेबीज मुक्त बनेगा ग्वालियर! रोज 150 डॉग बाइट केस, नगर निगम ने भेजा 7 करोड़ का प्लान

Severe Cold: विशेषज्ञों की चेतावनी

विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी के महीने में उत्तर भारत से सर्द हवाएं अधिक आती हैं, जिससे ठंड का असर लगातार बढ़ता है। इस बार भी मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बना हुआ है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'