Report: Ratan kumar
Seva Sankalp Abhiyan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसे लेकर भाजपा जामताड़ा जिला की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर सिंह ने अभियान के कार्यक्रमों और उद्देश्यों की जानकारी दी।
बूथ स्तर पर होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan रणधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में करीब 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहे हैं। उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के लिए अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों के साथ मंदिरों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।
Seva Sankalp Abhiyan उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत, मोदी जी के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विज्ञान, सड़क, कृषि और गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों को विद्यालयों में प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की योजना है।
रक्तदान से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक होंगे कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, मरीजों के बीच फल वितरण, रंगोली कार्यक्रम और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ मनोरंजनात्मक कार्यक्रम सहित विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के अनुसार कुछ कार्यक्रम बूथ स्तर पर, कुछ जिला स्तर पर, कुछ प्रदेश स्तर पर और कुछ केंद्रीय स्तर पर होंगे।
भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने बताया कि अभियान के लिए कुल 14 कार्यक्रमों के संयोजक और सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘जननी सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’ और ‘कहानी बदलाव की’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
विकसित भारत से लेकर मोटरसाइकिल यात्रा तक कार्यक्रम
अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘बड़नगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र—घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प यात्रा’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ और ‘मोटरसाइकिल यात्रा’ की भी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
प्रेस वार्ता में जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल, नगर मंत्री ब्रजेश राउत और सुकुमार मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read this: Jamtara Ganesh Utsav:गणपति उत्सव को लेकर जामताड़ा तैयार, सोमवार से 10 दिनों तक सजेगा भव्य मेला


