Ujjain Khade Hanuman Temple : इंजीनियर्स और विशेषज्ञ कर रहे तकनीकी जांच,आस्था से जुड़ा विषय, कब निकलेगा समाधान ?
Ujjain Khade Hanuman Temple : उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान कंठाल चौराहे से छत्री चौक मार्ग पर स्थित करीब 170 साल पुराने ‘खड़े हनुमान मंदिर’ का ढांचा तोड़ा गया, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी बजरंगबली की प्रतिमा अपनी जगह से 1 इंच भी नहीं हिली। आज एक सप्ताह बीत चुका है, कई कोशिशें की गई हैं, लेकिन मंदिर का भवन और चाहरदीवारी हटा दी गई, लेकिन आधुनिक मशीनों और हथौड़ों से वार के बावजूद लगभग 8 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा टस से मस नहीं हुई है। स्थानीय श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने इसे चमत्कार मानते हुए प्रतिमा को हटाने का विरोध किया है और वहां हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती की जा रही है।
Ujjain Khade Hanuman Temple : उधर उज्जैन प्रशासन ने भारी मशीनों के इस्तेमाल को रोक दिया है, आईआईटी इंदौर के इंजीनियरों और विशेषज्ञों की वैज्ञानिक सलाह व संत समाज की सहमति के बाद ही जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अगला कदम उठाने की बात कही है। हनुमान जी की प्रतिमा हटाने के लिये बड़ी मशीनों के उपयोग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसको भ्रामक बताया था। लेकिन अब मंदिर परिसर में लगातार हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती का आयोजन हो रहा है तथा दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब हनुमान जी की प्रतिमा आस्था और चमत्कार के विषय के साथ विज्ञान और पुरात्वविदों के लिये भी चुनौती बन गई है।


