BY: Yoganand Shrivastva
Lucknow Love Marriage उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो इन दिनों चर्चा में है। शादी के करीब एक साल बाद एक महिला अपने पुराने प्रेमी के साथ घर से चली गई। चार दिन बाद पुलिस ने उसे हरदोई से बरामद किया। थाने में हुई बातचीत के दौरान महिला ने अपने पति के साथ जाने से इनकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद PRD जवान पति ने पत्नी के फैसले का सम्मान करते हुए उसे प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।
शादी के बाद भी पुराने प्रेमी से बना रहा संपर्क
Lucknow Love Marriage मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक PRD जवान की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। शुरुआत में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य बताया गया, लेकिन महिला का अपने पुराने प्रेमी से संपर्क बना रहा। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई थी। परिवार के दबाव में महिला की शादी PRD जवान से हो गई, लेकिन वह अपने पुराने प्रेम को भुला नहीं सकी।
Lucknow Love Marriage करीब चार दिन पहले महिला बिना बताए ससुराल से चली गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो मलिहाबाद कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
हरदोई में प्रेमी के साथ मिली महिला
Lucknow Love Marriage पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सर्विलांस के जरिए महिला की लोकेशन हरदोई में मिली। इसके बाद मलिहाबाद पुलिस हरदोई पहुंची और महिला को उसके प्रेमी के साथ सकुशल बरामद कर लिया। दोनों को थाने लाया गया, जहां परिवार के लोगों की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत हुई।
परिवार और पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पति के साथ वापस जाने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने प्रेमी के साथ रहने की अपनी इच्छा जाहिर की।
पति ने मंदिर में प्रेमी से करा दी शादी
Lucknow Love Marriage महिला के फैसले के बाद PRD जवान पति ने उसे जबरन अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। उसने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद अलग होने का फैसला लिया गया।
इसके बाद जरूरी औपचारिकताओं के बाद स्थानीय मंदिर में महिला और उसके प्रेमी का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। दोनों ने सात फेरे लिए और इसके बाद PRD जवान ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया।
महिला और उसका प्रेमी दोनों मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुराने प्रेम के बाद शादी और फिर दोबारा साथ आने की यह कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, PRD जवान द्वारा पत्नी की इच्छा का सम्मान करने के फैसले की भी लोग चर्चा कर रहे हैं।


