Satna Natya Manchan:सतना में दो दिवसीय नाट्य मंचन का भव्य आयोजन, 10–11 जनवरी को टाउन हॉल में होगी ऐतिहासिक प्रस्तुति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Satna Natya Manchan

Satna Natya Manchan: डॉ. राकेश मिश्र, अध्यक्ष पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में सतना में दो दिवसीय नाट्य मंचन का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी को स्थानीय टाउन हॉल, सिमरिया चौक में किया जा रहा है। यह आयोजन सांस्कृतिक, धार्मिक और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित रहेगा।

Satna Natya Manchan: आदि शंकराचार्य और योद्धा संयासी की प्रस्तुति से युवाओं में जगेगा राष्ट्रप्रेम

पुणे से आए प्रख्यात कलाकार दामोदर रामदासी जी ने बताया कि शनिवार को “आदि शंकराचार्य” और रविवार को “योद्धा संयासी” का प्रभावशाली मोनो प्ले प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति युवाओं में जोश, आत्मगौरव और देश प्रेम की भावना को प्रबल करेगी।

Satna Natya Manchan: एक कलाकार, अनेक चरित्र: ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति

डॉ. राकेश मिश्र ने जानकारी दी कि दामोदर रामदासी जी अब तक देश-विदेश में 500 से अधिक मंचन कर चुके हैं। इस नाट्य मंचन की विशेषता यह है कि आदि गुरु शंकराचार्य के संपूर्ण जीवन, सनातन धर्म की रक्षा और चार धामों की स्थापना की गाथा को एक ही कलाकार द्वारा मंच पर जीवंत किया जाएगा, जो जिले के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।

स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष मंचन

रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर “नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद” बनने तक की पूरी जीवन गाथा का नाट्य मंचन भी दामोदर रामदासी जी द्वारा किया जाएगा, जो दर्शकों को प्रेरणा और आत्मचिंतन का संदेश देगा।

Satna Natya Manchan

कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

डॉ. राकेश मिश्र ने सभी समाजसेवियों, धर्मप्रेमियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: आधार कार्ड से फर्जीवाड़ा कर 12 करोड़ की जमीन हड़पी, आठ पर केस दर्ज

पुणे से आए कलाकार का हुआ भव्य स्वागत

पुणे से नगर आगमन पर दामोदर रामदासी जी एवं उनकी टीम का सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा पुष्पहार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान टाउन हॉल परिसर और रेलवे स्टेशन “जय जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा