,

Sasaram Crime News: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर युवक को बनाया बंधक, गुजरात से बुलाकर 10 दिन तक कैद रखा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sasaram Crime News

Report: Avinash Shrivastva

Sasaram Crime News रोहतास जिले के सासाराम से नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी और बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक युवक को नौकरी और मोटी कमाई का लालच देकर सासाराम बुलाया गया, जहां उसे कथित तौर पर 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके परिजनों से पैसे की मांग की गई।

Sasaram Crime News नौकरी और मोटी कमाई का दिया गया लालच

पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद निवासी अगोड़ा मुकेश भाई को एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में नौकरी दिलाने और 50 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने का झांसा दिया गया था। लगातार फोन कॉल और संपर्क के बाद उसे सासाराम बुलाया गया। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक युवती ने उसे रिसीव किया और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव स्थित एक मकान में ले गई।

Sasaram Crime News बंधक बनाकर परिजनों से कराई गई उगाही

आरोप है कि युवक को मकान में बंधक बनाकर रखा गया और उसके परिजनों से लगातार पैसे मंगवाए गए। जब परिवार को शक हुआ तो उन्होंने गुजरात पुलिस से संपर्क किया। गुजरात पुलिस की सूचना पर रोहतास पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Sasaram Crime News छापेमारी में युवक मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सासाराम के एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेदा गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान युवक को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में सहरसा निवासी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है। वहीं एक महिला समेत दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कम समय में अधिक कमाई का लालच देकर लोगों को फंसाया जाता था और फिर उनसे तथा उनके परिजनों से धन उगाही की जाती थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Read this: Sai Pallavi Ramayana : ‘रामायण’ में सीता बनने के लिए साई पल्लवी ने अपनाया खास तरीका, बोलीं- ‘मैं ध्यान करती थी, मां सीता मेरे जरिए अभिनय करें’

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड