,

Sambhal: चंदौसी चौराहे पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर घायल

Sambhal: Elderly cyclist seriously injured after colliding with a truck at Chandausi intersection

Report- Mahesh Raghav

Sambhal: संभल सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर ट्रक चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग ट्रक के टायर के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग का आधा शरीर ट्रक के नीचे दब गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को रुकवाया और बुजुर्ग को टायर के नीचे से बाहर निकाला। समय पर की गई इस कार्रवाई से बुजुर्ग की जान बच सकी।

हादसे के वक्त बुजुर्ग को लाइव ट्रक के टायर के नीचे से निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर चौराहों पर भारी वाहनों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…