iPhone 16 की सेल हुई शुरू, लंबी कातर में लगे हुए ग्राहक, जानिए क्या है इस फोन में खास

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
iPhone 16

दिग्गज टेक कंपनी एपल की आईफोन-16 (iPhone 16) सीरीज की बिक्री आज से भारत में शुरू हो गई। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सेल शुरू होते ही मुंबई में एपल के स्टोर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग आधी रात से ही स्टोर के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। स्टोर के पास लगी लाइनों में खड़े होने के लिए लोग भागते नजर आए।

भगदड़ जैसी हालत
मुंबई में एक एप्पल स्टोर के बाहर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। स्टोर के बाहर खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं यहां 21 घंटे से हूं। मैं स्टोर में प्रवेश करने वाले कतार में सबसे पहले हूं। प्रबंधन काफी अच्छा है। iPhone 16 सीरीज में कई नए फीचर्स हैं। मुंबई के बीकेसी स्थित स्टोर के बाहर खड़े एक शख्स ने बताया कि इस फोन के लिए मुंबई में माहौल बिल्कुल नया है। पिछले साल मैं 17 घंटे कतार में खड़ा रहा था।

iPhone 16 की क्या है कीमत

एप्पल की तरफ से आईफोन 16 के चार मॉडल लॉन्च किये है है। चारों फोन की कीमत भी अलग- अलग तय किए गया है। Apple iPhone 16 की की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 79,900 है, iPhone 16 Plus आपको 89,900 रुपये में मिल जाएगा। अगर आप iPhone 16 Pro लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1,19,900 रुपये का बजट तैयार करना होगा। इसके अलावा iPhone 16 Pro Max के लिए 1,44,900 रुपये का बजट बनाना होगा।

iPhone 16 दे रहा बढ़िया ऑफर

एप्पल अपने ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑफर दे रहा है। इस ऑफर का नाम एपल ट्रेड रखा गया है। एपल ट्रेड इन डील में आपको iPhone 16 सीरीज खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डील में एपल आपको बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। जिसमें आप अपने पुराने iPhone मॉडल को बदलकर 67,500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

क्या है iPhone 16 फीचर

iPhone 16 में काफी कमाल के फीचर दिए है। इसमें आपको 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोटो-वीडियो के लिए आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। सेकेंडर कैमरा 12 मेगापिक्सल मिल रहा है। iPhone 16 में A18 बायोनिक चिपसेट से लैस है। अगर इस फोन की बैटरी की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी एपल ने बैटरी का खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी का दावा है कि इस सीरीज में पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर बैटरी दी गई है।

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब

Horoscope: 23-02-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.. Horoscooe: मेष राशि