Sakti Plant Accident: सक्ति हादसे पर सियासत तेज, PCC चीफ दीपक बैज घटनास्थल के लिए रवाना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sakti Plant Accident

Sakti Plant Accident: रायपुर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सक्ती के वेदांता प्लांट हादसे के घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बनाई गई जांच समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करेंगे।

Sakti Plant Accident: रवाना होने से पहले दीपक बैज ने कहा कि इस हादसे में 19 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले ढाई साल में 100 से अधिक औद्योगिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाती हैं। वे सक्ती के साथ-साथ रायगढ़ जाकर घायलों से भी मुलाकात करेंगे और लोगों से चर्चा करेंगे।

Sakti Plant Accident: घायलों से मुलाकात और जांच के लिए टीम रवाना, 19 से ज्यादा मौतों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को “सुशासन तिहार” मनाने के बजाय जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कहा कि लूट, हत्या और चोरी की घटनाएं चरम पर हैं और प्रदेश में “जंगलराज” जैसी स्थिति बन गई है।

Sakti Plant Accident: UCC, सुशासन तिहार और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा, जंगलराज का लगाया आरोप

Sakti Plant Accident: UCC (समान नागरिक संहिता) को लेकर भी उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बैज ने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को बेचने की साजिश के तहत यह कदम उठाया जा रहा है, जबकि संविधान में उन्हें विशेष संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस UCC का खुलकर विरोध करेगी।

इसके अलावा महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस के समर्थन का जिक्र करते हुए उन्होंने परिसीमन और जनगणना के बाद ही इसे लागू करने की मांग की। साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित करने की भी मांग की।

बैज ने RTE, रेत नीति, आंगनबाड़ी साड़ी वितरण और दुधारू पशु योजना जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए योजनाओं में बदलाव कर रही है और जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।

READ ALSO: TIME-100 List: ट्रंप-शी जिनपिंग समेत कई दिग्गज शामिल, नरेंद्र मोदी का नाम नहीं; भारत से सिर्फ 3 हस्तियों को मिली जगह

सक्ति हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और तेज होने के आसार हैं।

Nainital: आलूखेत जंगल में भीषण आग, अलर्ट पर SDRF और वन विभाग

Report by: Bhuvan Singh Nainital जिले के आलूखेत क्षेत्र में जंगल में

Bakloh:शहीद जवान को नम आंखों से विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Report by: Sandeep Chaudhary Bakloh: हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित बकलोह सैन्य

Water Crisis: रायपुर में गहराया जल संकट, जोन-3 कार्यालय का घेराव, सड़कों पर उतरे लोग

Water Crisis: मटका लेकर प्रदर्शन, कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत