साहब का बर्थडे, थाने में ठुमके: पन्ना पुलिस की मस्ती ने पार की हद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
साहब का बर्थडे, थाने में ठुमके: पन्ना पुलिस की मस्ती ने पार की हद

पन्ना, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में थाने के अंदर साहब का बर्थडे मनाया जा रहा है, वो भी बड़े धूमधाम से। डीजे की धुन पर पुलिसवाले नाचते हुए दिख रहे हैं और कुछ तो मस्ती में अपने कपड़े तक उतार फेंके। ये नजारा देखकर हर कोई हैरान है।

साहब का बर्थडे, थाने में ठुमके: पन्ना पुलिस की मस्ती ने पार की हद

खास बातें:

  • थाने में पुलिसवालों का डांस वीडियो वायरल हो गया।
  • पार्टी में नाबालिग बच्चे भी शामिल थे, जिससे सवाल उठ रहे हैं।
  • वीडियो सामने आने के बाद पन्ना के एसपी ने एक्शन लिया।
  • थाना प्रभारी की जांच SDOP को सौंपी गई है।

क्या है पूरा मामला?
ये हंगामा पन्ना के धर्मपुर थाने का है। वहां थाना प्रभारी का जन्मदिन था। इस मौके पर थाने को सजाया गया और डांस के लिए डीजे का इंतजाम किया गया। वीडियो में पुलिसवाले मस्ती में झूमते दिख रहे हैं, साथ में कुछ नाबालिग बच्चे भी नाचते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पन्ना के एसपी साइन कृष्णा थोटा ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखने वाले सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। थाना प्रभारी उस वक्त वहां से जा चुके थे। अगर जांच में उनकी गलती सामने आई, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया पर बवाल
थानेदार के जन्मदिन की पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग पन्ना पुलिस की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में थाने की सजावट और एक महिला पुलिसकर्मी को चीजें संभालते हुए भी देखा जा सकता है। लोग कह रहे हैं कि थाना कोई डिस्को बार नहीं है, फिर ये तमाशा क्यों? पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार हद हो गई।

Ye Bhi Dekhe – हिमानी नरवाल हत्याकांड: दोस्ती से ब्लैकमेलिंग तक, सचिन ने क्यों की कांग्रेस नेता की हत्या?

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के

Bear Attack: कोरिया में भालू का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Chandrakant Pargir Bear Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक

SRH VS DC हैदराबाद में होंगी आमने- सामने, जानें पिच रिपोर्ट

SRH VS DC: Indian Premier League 2026 अब अपने पांचवें सप्ताह में

दादाजी के जाने से भावुक हुईं Aneet Padda, लिखा- ‘आप ही मेरा सच्चा प्यार थे’

Aneet Padda: मनोरंजन जगत की उभरती अभिनेत्री Anita Padda इन दिनों निजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. महिला आरक्षण बिल पर

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ओले-बारिश से बिगड़ा मौसम

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 21 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ