Russia Jobs : रूस में नौकरी का अवसर, विदेशी वर्कर्स के लिए नया प्रोग्राम लॉन्च, भारतीयों को तव्वजों

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Russia Jobs 2026

by: vijay nandan

Russia Jobs : रूस में कामगारों की कमी को देखते हुए सरकार ने विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए एक नया डिजिटल प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल के जरिए भारत सहित अन्य देशों के लोग रूस में नौकरी और रहने की अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Russia Jobs 2026 : क्यों बढ़ी विदेशी वर्कर्स की जरूरत?

यूक्रेन युद्ध के बाद रूस में बड़ी संख्या में युवाओं के सेना में शामिल होने से कई सेक्टर में कर्मचारियों की कमी हो गई है। खासकर डिफेंस और टेक्निकल इंडस्ट्री में वर्कफोर्स की जरूरत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अब सरकार विदेशी प्रतिभाओं को मौका देना चाहती है।

Russia Jobs 2026 : क्या है नया प्रोग्राम?

इस योजना का नाम “Time to Live in Russia” है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो विदेशी उम्मीदवारों को वर्क और रेजिडेंसी दोनों की सुविधा एक साथ देता है। इसका मकसद कुशल और योग्य लोगों को रूस में बसने और काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Russia Jobs 2026 : किन लोगों को मिलेगा मौका?

सरकार ने कुछ प्रमुख कैटेगरी तय की हैं, जिनमें आने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी:

वैज्ञानिक और रिसर्चर (आईटी प्रोफेशनल्स सहित)
बिजनेस और निवेश से जुड़े लोग
एथलीट और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स
प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़े छात्र
इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट
आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी?

Russia Jobs 2026 : इस प्रोग्राम के तहत आवेदन करना काफी आसान बनाया गया है

सबसे पहले इच्छुक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा
एक छोटी CV और जरूरी दस्तावेज (डिग्री, सर्टिफिकेट आदि) जमा करने होंगे
इसके बाद ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा
पूरी प्रक्रिया की समीक्षा में करीब 125 दिन तक का समय लग सकता है

अगर उम्मीदवार चयनित हो जाता है, तो उसे विशेष “Impatriate” स्टेटस मिलेगा। साथ ही एक पर्सनल मैनेजर नियुक्त किया जाएगा, जो वीजा, यात्रा, रहने और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में मदद करेगा।

Russia Jobs 2026 : भारतीयों के लिए क्या है मौका?

भारत के स्किल्ड प्रोफेशनल्स—खासकर आईटी, इंजीनियरिंग और टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों—के लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है। रूस में इन क्षेत्रों में भारी मांग है, जिससे भारतीय उम्मीदवारों के चयन की संभावना बढ़ जाती है। रूस का यह नया प्रोग्राम विदेशी टैलेंट को आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यदि आप विदेश में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG