Rural Healthcare Crisis: कांकेर में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली, लकवाग्रस्त युवक को खटिया पर 19 किमी पैदल ले जाना पड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rural Healthcare Crisis

Rural Healthcare Crisis: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

Rural Healthcare Crisis: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बीनागुंडा गांव निवासी मर्रो पददा नामक युवक को लकवा मारने के बाद परिजनों ने सुबह 7 बजे से 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। तीन दिनों तक इंतजार करने के बाद जब एंबुलेंस नहीं पहुंची, तो मजबूरन परिवार और ग्रामीणों ने खुद ही मरीज को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया।

Rural Healthcare Crisis: 19 किलोमीटर पैदल सफर, बीएसएफ की मदद से मिला इलाज

करीब 20 ग्रामीणों ने मिलकर युवक को खटिया में बांधा और 19 किलोमीटर लंबा कठिन सफर पैदल तय किया। रास्ते में पहाड़ी और पथरीले इलाके के साथ भीषण गर्मी ने मुश्किलें और बढ़ा दीं, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं मानी। कई घंटों की मेहनत के बाद वे छोटेबेटिया पहुंचे, जहां बीएसएफ जवानों ने सहायता करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति और सरकारी व्यवस्थाओं की हकीकत को उजागर करती है।

read also: Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर