,

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, कहा– दुनिया ध्यान से सुनती है भारत के प्रधानमंत्री को

BY: Yoganand Shrivastva

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री बोलते हैं तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत की शक्ति अब सामने आ रही है और देश को उसकी सही पहचान मिल रही है।

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पुणे के कोथरुड स्थित यशवंत राव चौहान थिएटर में आयोजित कृतज्ञता समारोह में भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया भर में प्रधानमंत्री को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने बताया कि यह भारत की ताकत के कारण है, जो अब प्रकट हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में यह देखा गया है कि जब भारत प्रगति करता है तो विश्व में शांति और स्थिरता बनी रहती है।

भागवत ने कहा कि राष्ट्र बल संपन्न होगा तभी विश्व में सुख और शांति होगी। उन्होंने कहा कि संघ समाज के लिए कार्य करता है और इसका उद्देश्य केवल स्वयं का भला नहीं, बल्कि पूरे समाज के संगठन और राष्ट्र की मजबूती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब समाज संगठित होगा तभी राष्ट्र का वैभव और शक्ति प्रकट होगी।

इस अवसर पर कांची कामकोटी पीठ के जगत गुरु शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती भी मौजूद रहे। भागवत ने कहा कि संघ के सदस्यों ने कठिन समय में समाज का साथ दिया, यही कारण है कि संघ इतना सशक्त और प्रभावशाली बन पाया।

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…