ग्वालियर में रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर की पत्नी 5 दिन से लापता: पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिवार खुद कर रहा तलाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: ट्राइबल वेलफेयर विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर रामकुमार शर्मा की पत्नी पद्मा शर्मा (61) बीते पांच दिनों से लापता हैं। पद्मा 31 अगस्त की सुबह घर से निकली थीं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिवार ने विश्वविद्यालय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, पति रामकुमार शर्मा का आरोप है कि पुलिस उनकी पत्नी की तलाश में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में हस्तक्षेप कर मदद की अपील की है।

पोस्टर लगाकर खुद कर रहे तलाश

पुलिस की निष्क्रियता से नाराज होकर शर्मा ने खुद अपनी पत्नी की खोज शुरू कर दी है। वे बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहरभर में घूमकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पद्मा शर्मा के लापता होने के पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं पद्मा

परिवार के मुताबिक, पद्मा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रही थीं। सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि पुलिस परिवार द्वारा दी गई जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

रिश्तेदारों के घर भी नहीं मिलीं

रामकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी पहले भी एक बार घर से निकल गई थीं, लेकिन कुछ घंटों बाद लौट आई थीं। इस बार वह 31 अगस्त को गईं और अब तक घर नहीं लौटीं। उनके पास मोबाइल फोन भी नहीं था और घर से निकलने से पहले उन्होंने किसी से कोई बातचीत भी नहीं की थी।

शहरभर में रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिवार में शर्मा दंपती के बेटे हिमांशु शर्मा के अलावा कोई नहीं है। इस तलाश में परिवार की एक मुंहबोली बेटी दीपा गुप्ता और उसका बेटा युवराज भी मदद कर रहे हैं।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी