महाकुंभ को फायर फ्री जोन बनाने का संकल्प, आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हर बार की तरह इस बार भी महाकुंभ को सुरक्षित और फायर फ्री बनाने के लिए अग्निशमन विभाग उत्तर प्रदेश ने कमर कस ली है। विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। अग्निशमन विभाग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एनिमेटेड वीडियो और सेफ्टी टिप्स के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। इन वीडियोज में महाकुंभ में आग से बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया गया है।

“बचाव ही हमारा कर्तव्य” थीम पर जागरूकताआए अभियान
प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी और महाकुंभ के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग “बचाव ही हमारा कर्तव्य है” थीम के तहत कार्य कर रहा है। हर वीडियो में “आपकी समझदारी है सुरक्षा आपकी और हमारी” टैगलाइन को प्रमोट किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग का लक्ष्य है कि इस महाकुंभ में कोई भी आगजनी की घटना न हो और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में धार्मिक अनुष्ठान कर सकें। विभाग ने अपील की है कि आग लगने की स्थिति में तुरंत 100 या 1920 नंबर पर सूचना दें।

आग से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें

  1. टेंट और पंडाल में अलाव और चूल्हा वर्जित:
    एक वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग टेंट के पास अलाव जलाकर छोड़ देते हैं, जिससे आग फैल जाती है। फायर अधिकारी ने आगाह किया है कि पंडालों में अलाव, चूल्हा और हवन कुंड का उपयोग न करें।
  2. विद्युत उपकरणों का सही उपयोग:
    छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर्स के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि कटे-फटे तारों और ओवरलोड विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें। साथ ही, फायर ब्रिगेड को रास्ता देने का महत्व भी समझाया गया है।
  3. ज्वलनशील पदार्थों का परहेज:
    एक अन्य वीडियो में पुजारी जी द्वारा हवन के दौरान घी गिरने से आग लगने की घटना दिखाई गई है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को ज्वलनशील पदार्थों जैसे पेट्रोल, डीजल, और मोमबत्तियों का उपयोग न करने की सलाह दी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल

अग्निशमन विभाग द्वारा महाकुंभ में रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉक ड्रिल भी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके।

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण