रतलाम: मंदिर की कृषि भूमि पर जबरन कब्जे की कोशिश, गुर्जर समाज ने जताया विरोध

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

रतलाम (मध्यप्रदेश): जिले के पलसोड़ी गांव में स्थित देवनारायण मंदिर की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और मंदिर के पुजारी को धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में गुर्जर समाज के लोगों ने डीडी नगर थाने में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

समिति द्वारा नियुक्त पुजारी को मिल रही धमकियां

गुर्जर समाज के अनुसार, मंदिर की देखरेख के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसने नागु गुर्जर को पुजारी नियुक्त किया है। नागु मंदिर, धर्मशाला और उससे जुड़ी कृषि भूमि की जिम्मेदारी संभालते हैं। समाजजनों का आरोप है कि गांव के अनिल कौशल, लोकेश कौशल और उनके परिजन मंदिर की कृषि भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और पुजारी को धमका रहे हैं।

पूर्व सरपंच पर भी लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि मंदिर के पास सरकारी सहायता से निर्मित धर्मशाला, जो पूर्व सरपंच कैलाश कौशल के कार्यकाल में बनी थी, अब उसे भी पूर्व सरपंच अपनी निजी संपत्ति बता रहे हैं। आरोप है कि वे समाज के लोगों पर झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं ताकि जमीन पर अधिकार स्थापित किया जा सके।

समाज ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

समाज के प्रतिनिधियों ने थाना परिसर में एकत्र होकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गोपाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, शंकरलाल, राकेश, विनोद, ऊंकारलाल, अंकित और मानसिंह गुर्जर शामिल थे।

पुलिस का बयान: मामला राजस्व विभाग के अधीन

डीडी नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया कि प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित है, इसलिए इसे जांच के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन राजस्व टीम के साथ मिलकर इस मामले में आवश्यक सहयोग करेगा।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'