,

इंदौर में दिखा रेप दोषी आसाराम: मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बड़ी संख्या में जुटे अनुयायी

BY: Yoganand Shrivastva


नाबालिग और महिला से बलात्कार के मामलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम को इंदौर में एक बार फिर सार्वजनिक रूप से देखा गया। शनिवार को वह नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल लाया गया। मेडिकल टीम ने उसके ईकोकार्डियोग्राफी और हृदय संबंधी अन्य जांचें कीं। वह अस्पताल में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहा।


अनुयायियों की भीड़ और सख्त सुरक्षा

जैसे ही आसाराम के अस्पताल पहुंचने की खबर फैली, उसके अनुयायी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। अस्पताल में उसे व्हीलचेयर पर लाया गया और जांच के दौरान अस्पताल के फ्लोर पर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का जिम्मा आश्रम के स्वयंसेवकों ने संभाला।


जांच के बाद शुरू होगा इलाज

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षण के बाद कुछ पैथोलॉजिकल और क्लिनिकल जांचें लिखी गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद उसका इलाज शुरू होगा। हालांकि, फिलहाल अस्पताल में कोई पुलिस फोर्स तैनात नहीं है।


हाईकोर्ट ने दी राहत, जमानत 12 अगस्त तक बढ़ी

राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए आसाराम की जमानत अवधि 12 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। यह पहला मौका है जब वह गुरु पूर्णिमा के दिन जेल के बाहर रहा। इसके पहले भी वह 19 फरवरी को इसी अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचा था।


आश्रम में हो रहा खुलेआम प्रवचन, कोर्ट के आदेशों की अनदेखी

जमानत मिलने के बाद इंदौर और उज्जैन के आश्रमों में आसाराम प्रवचन देता और अनुयायियों से खुलकर मुलाकात करता नजर आ रहा है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, उसके इंदौर आश्रम में एक हजार से ज्यादा लोग प्रवचन सुनने जुटते हैं। जबकि अदालत ने जमानत शर्तों में स्पष्ट कहा है कि वह सार्वजनिक प्रवचन नहीं करेगा और प्रचार से दूर रहेगा।


उज्जैन में करवा रहा पंचकर्म थेरेपी

सूत्रों के मुताबिक, आसाराम इन दिनों उज्जैन के आगर रोड स्थित धन्वंतरी आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म चिकित्सा भी करवा रहा है। शनिवार को उसे व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया, जहां सुरक्षाकर्मी और अनुयायी उसके साथ थे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…