पंचकूला में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया साइबर जागरूकता सत्र का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rajya Sabha MP Rekha Sharma inaugurated cyber awareness session in Panchkula.

BY- ISA AHMAD

संवाददाता- कुलदीप सैनी

“डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा ही असली सुरक्षा”
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पंचकूला पुलिस द्वारा सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा और मेजर विनीत कुमार विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

सांसद रेखा शर्मा ने साइबर अवेयरनेस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा ही असली सुरक्षा है। इस दिशा में सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि नागरिकों को साइबर अपराध से बचाया जा सके।


हरियाणा पुलिस की उपलब्धियां

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए की गई पहल और उपलब्धियों को साझा किया।

  • 1930 हेल्पलाइन को मज़बूत किया गया, कर्मचारियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 70 की गई।
  • 11 प्रमुख बैंकों के 16 नोडल अधिकारी हेल्पलाइन से जोड़े गए।
  • अब तक 3.43 लाख फर्जी खातों को ब्लॉक किया गया और 50 से अधिक बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई।
  • मोबाइल ब्लॉकिंग यूनिट द्वारा 2024 में 1.24 लाख फर्जी सिम कार्ड ब्लॉक किए गए।
  • 29 साइबर थानों में मासिक गिरफ्तारी लक्ष्य तय किए गए।
  • रिकवरी प्रतिशत सितंबर 2023 के 8% से बढ़कर अगस्त 2025 में 46% हो गया।
  • 2022 में 1078 से बढ़कर 2024 में 5156 गिरफ्तारी हुईं, अब औसतन प्रतिदिन 22 गिरफ्तारी हो रही है।
  • साइबर अवेयरनेस अभियान से करोड़ों नागरिकों को जागरूक किया गया।

इन प्रयासों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर हुई। 2024 में केंद्रीय गृहमंत्री ने हरियाणा पुलिस को देश में साइबर अपराध रोकथाम और 1930 हेल्पलाइन संचालन में प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया। वहीं 2025 में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया।


विद्यार्थियों को मिला सीखने का अवसर

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा पर आधारित शॉर्ट फिल्म और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक का विषय “साइबर क्राइम से आज़ादी” रहा, जिसमें केवाईसी अपडेट, हनीट्रैप और डिजिटल अरेस्ट जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई।

  • साइबर क्विज प्रतियोगिता में गौरव प्रथम, अक्षय द्वितीय और मीनू तृतीय स्थान पर रहे।
  • पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवानी राणा ने पहला, देवयांशी ने दूसरा और हरप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • नुक्कड़ नाटक टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सांसद ने सराही पहल

सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला पुलिस की पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा, शिक्षक, पुलिस और राजनेता सभी को मिलकर साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने हरियाणा के सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सीनियर पुलिस अधिकारी, साइबर थाना और साइबर सेल की टीम, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और विभिन्न जिलों से आए पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई