,

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लगभग एक साल से ठंडे बस्ते में पड़ी फिल्म ‘टोस्टर’ (Toaster) को आखिरकार अपनी रिलीज डेट मिल गई है। लंबे समय से सिनेमाघरों में रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने अब इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारने का फैसला किया है।

Cinema नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को मचेगा धमाल

फिल्म ‘टोस्टर’ का टीज़र एक साल पहले रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं आने पर फैंस काफी मायूस थे। अब नेटफ्लिक्स (Netflix) ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि यह फिल्म 15 अप्रैल 2026 को स्ट्रीम की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने एक खास अनाउंसमेंट वीडियो के साथ इसकी रिलीज डेट साझा की है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है।

Cinema डार्क कॉमेडी और ‘टोस्टर’ का अजीब कनेक्शन

विवेक दास चौधरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अनोखी डार्क कॉमेडी है। फिल्म की कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द घूमती है जो टूट जाती है, लेकिन शादी में तोहफे में मिला एक साधारण सा ‘टोस्टर’ पीछा नहीं छोड़ता। एक मामूली सा दिखने वाला घरेलू उपकरण कैसे पूरी जिंदगी में अराजकता फैला सकता है, इसे फिल्म में बेहद दिलचस्प और मजाकिया ढंग से दिखाया गया है।

Cinema निर्माता बनीं पत्रलेखा: दिग्गज कलाकारों की फौज

यह फिल्म राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के लिए भी मील का पत्थर है, क्योंकि इसके जरिए वे ‘काम्पा फिल्म’ के बैनर तले बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं। फिल्म में स्टार कास्ट की बात करें तो राजकुमार और सान्या के अलावा अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सीमा पाहवा जैसे दिग्गज कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

Read this: Dhurandhar 2 : 2 दिन में 330 करोड़ पार, वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई तय

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…