RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RajasthanPolitics madan-rathore-attack-on-ashok-gehlot

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी साधा निशाना

रिपोर्ट- सुमन

RajasthanPolitics : जयपुर, राजस्थान बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Madan Rathore ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot पर तीखा हमला बोला। राठौड़ ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अब कोई काम नहीं है, इसलिए वे “सीरीज चलाकर व्यस्त रहने और मनोरंजन करने” का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत की भाषा और शब्दावली इन दिनों ठीक नहीं है और उनके बयान देखकर लगता है कि “बोल बिगड़ते जा रहे हैं”।

राठौड़ ने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर और विवेकशील मस्तिष्क वाला व्यक्ति 100 साल से अधिक भी सेवा कर सकता है, लेकिन गहलोत के हालिया बयानों को देखते हुए उन्होंने पहले संन्यास आश्रम की बात कही थी।

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले?

महिला आरक्षण बिल को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का सवाल उठाना गलत है।
उन्होंने कहा कि यह बिल सर्वसम्मति से लाया गया था और विपक्ष भी उस समय इसमें शामिल था।

राठौड़ ने कांग्रेस पर महिला विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जब बिल राज्यसभा में पेश होना है, तो उसका विरोध करना उचित नहीं है।

RajasthanPolitics : NSUI विरोध पर कांग्रेस को घेरा

NSUI के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर हताशा दिखा रही है।
उन्होंने Govind Singh Dotasra पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास इन दिनों कोई काम नहीं है।

राठौड़ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम का विरोध करना गलत है और राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर का उपयोग अनुमति के साथ किया जा रहा है।

RajasthanPolitics : कांग्रेस में ‘जलेबी रेस’ का तंज

राठौड़ ने कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी में नेताओं के बीच होड़ मची हुई है।
उन्होंने कहा कि Tika Ram Jully की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है, जिससे कांग्रेस नेताओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस में आजकल जलेबी रेस चल रही है”, जिसमें गहलोत, डोटासरा और जूली शामिल हैं।

RajasthanPolitics : आगामी कार्यक्रमों की जानकारी

राठौड़ ने बताया कि 6 अप्रैल को सीकर में स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा
7 अप्रैल को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी
जिसमें संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

RajasthanPolitics : राघव चड्ढा पर भी बोले

Raghav Chadha को लेकर राठौड़ ने कहा कि उन्हें पार्टी में पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है और उपनेता पद से भी मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चड्ढा जनहित के मुद्दे उठाते हैं और उनकी शब्दावली अच्छी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

World Richest Beggar: मायानगरी के इस भिखारी की कहानी सुन आप दंग रहे जाएंगे..!

World Richest Beggar: मुंबई की सड़कों पर रोज़ एक शख्स भीख मांगता

CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर

pakistan : पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ की तैयारी, भैंस पालना हो सकता है महंगा

by: digital desk pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पशुपालकों के

KKR की IPL 2026 की शुरुआत रही संघर्षपूर्ण, दो मैचों में नहीं मिली कोई जीत

KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का इस साल

Dhurandhar 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल, 15वें दिन भी की जोरदार कमाई

Dhurandhar 2 रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज

Sunil Lahri ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं, बराक ओबामा को बताया हनुमान भक्त

Sunil Lahri: चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में हनुमान जयंती

Trump ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाया, टॉड ब्लांश बने कार्यवाहक

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को