,

Sunil Lahri ने हनुमान जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं, बराक ओबामा को बताया हनुमान भक्त

Sunil Lahri

Sunil Lahri: चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन देशभर में हनुमान जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। भक्त इस दिन को भगवान हनुमान उर्फ केसरीनंदन के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस खास मौके पर मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं और बजरंग बली का गुणगान किया है।

Sunil Lahri: सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

‘रामायण’ में लक्ष्मण के रूप में प्रसिद्ध सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा, “जय बजरंग बली! आप सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास अवसर पर मैं सुबह संकट मोचन हनुमान मंदिर गया और देश-दुनिया की खुशियों के लिए प्रार्थना की। मैंने सभी परेशानियों और संकटों के जल्द निवारण की कामना की, क्योंकि हनुमान जी ही संकट मोचन हैं।”

Sunil Lahri: क्या बराक ओबामा भी हनुमान भक्त हैं?

वीडियो में सुनील लहरी ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनके भक्त छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बड़े लोग तक हैं। उन्होंने दावा किया कि “यहां तक कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हनुमान जी को पसंद करते हैं और प्रभु को अपने दिल के पास रखते हैं।” अंत में उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की बधाई दी और कहा, “आप सभी खुश, स्वस्थ और प्रसन्न रहें। जय श्री राम।”

Sunil Lahri: लक्ष्मण के रूप में सुनील लहरी की पहचान

सुनील लहरी को रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका से जाना जाता है। इसके अलावा वे ‘विक्रम और बेताल’, ‘लव कुश’, ‘परमवीर चक्र’ और ‘दादा-दादी की कहानियां’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1980 में ‘द नक्सेलाइट्स’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और स्मिता पाटिल भी थीं।

read also: Trump ने अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाया, टॉड ब्लांश बने कार्यवाहक

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…