KKR की IPL 2026 की शुरुआत रही संघर्षपूर्ण, दो मैचों में नहीं मिली कोई जीत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
KKR

KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का इस साल आईपीएल का आगाज कुछ खास नहीं रहा। टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने बड़ी आसानी से छह विकेट से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से केकेआर को मात दी। इस तरह केकेआर इस साल की पहली ऐसी टीम बन गई है, जो दो मैच खेलने के बाद भी अंक तालिका में शून्य अंक के साथ संघर्ष कर रही है।

KKR: साल 2012 की यादें ताजा

टीम के साथ ऐसा पिछली बार साल 2012 में हुआ था, जब पहले दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। तब भी टीम ने शुरुआती कमजोर प्रदर्शन के बावजूद अंत में जबरदस्त वापसी की थी। 14 साल बाद अब ऐसा दिन दोबारा देखने को मिल रहा है। आईपीएल के इस फॉर्मेट में एक भी मैच हारना टीम के लिए संकटपूर्ण साबित हो सकता है।

KKR: दो हार के बावजूद टीम ने किया था कमाल

साल 2012 में केकेआर ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से आठ विकेट से हार झेली थी और दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स से 22 रन से पराजित हुई थी। लेकिन तीसरे मैच में टीम ने आरसीबी को 42 रन से हराकर वापसी की और अंत में सीएसके को हराकर आईपीएल 2012 का खिताब भी जीत लिया।

KKR: केकेआर की अगली चुनौती

अब केकेआर की टीम अपना तीसरा मैच 6 अप्रैल यानी सोमवार को खेलेगी। इस बार उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। टीम के पास अभी समय है और उसे अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार कर जीत की राह पर लौटने की जरूरत है।

read also: IMD weather alert: दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले की दूसरी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: रायपुर में पेट्रोल के दाम ₹105 के पार