राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर की महिला पार्षद का फूटा गुस्सा, सोनम को चौराहे पर कोड़े मारने और फांसी देने की मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर, राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पूरे शहर में गुस्से की लहर है और अब यह आक्रोश जनप्रतिनिधियों की जुबान पर भी दिखाई देने लगा है। कांग्रेस की पार्षद रूबिना इकबाल ने इस हत्याकांड को केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि इंदौर की छवि, समाज की मर्यादा और रिश्तों की पवित्रता पर हमला बताया है।

रूबिना ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “अगर सोनम को किसी और से प्रेम था, तो शादी के पहले ही साफ बोल देती। लेकिन शादी के बाद पति की हत्या करके उसने न केवल राजा की जान ली, बल्कि हर रिश्ते को कलंकित किया।”

‘सोनम को मिले ऐसी सजा जो समाज के लिए नज़ीर बने’

पार्षद रूबिना इकबाल ने अपनी बात रखते हुए कहा, “उसे चौराहे पर लाकर कोड़े मारे जाएं और फिर फांसी दी जाए। ताकि आने वाली पीढ़ियों को समझ में आए कि रिश्तों के साथ धोखा और हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब इंदौर की बेटियों पर सवाल खड़े किए जाएंगे, जबकि इंदौर की महिलाएं हमेशा अपने परिवार, संस्कार और संबंधों को महत्व देती आई हैं।

‘नाम सोनम…लेकिन निकली विश्वासघात की प्रतीक’

अपने तीखे बयान में पार्षद बोलीं, “जिसका नाम सोनम यानी ‘सोना’ है, वो तो निकली कोयले से भी बदतर। उसने समाज में सास-बहू, मां-बेटी और पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया।”

रूबिना ने ये भी कहा कि अगर भविष्य में कभी सोनम उनके सामने आई, तो वह उसके इस कृत्य पर खुलेआम थप्पड़ मारकर सवाल जरूर करेंगी।

वाराणसी में सोनम का हुआ ‘पिंडदान’!

इस बीच सोशल मीडिया पर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि वाराणसी में रघुवंशी समाज की कुछ महिलाओं ने सोनम का पिंडदान किया है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि भले न हो पाई हो, लेकिन राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है और यह स्थानीय आक्रोश का परिणाम हो सकता है।

‘सोनम ने राजा की बलि दी’ – फिर बोले भाई विपिन

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी पहले भी इस मामले में ‘नरबलि’ की बात कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सोनम ने पहले ही अपनी मां से कहा था कि अगर उसकी पसंद से शादी नहीं हुई, तो अंजाम बहुत भयानक होगा।

“सोनम ने राजा को अपने प्रेम के रास्ते की रुकावट समझा और शादी के बाद उसकी हत्या कर दी, ये उसी ‘बलि’ की योजना थी जो उसने पहले ही सोच रखी थी।” – विपिन रघुवंशी

Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

Theft Case : शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की संपत्ति

Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल और असम दौरे पर रवाना हुए CM विष्णुदेव साय

Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे

PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

PMGSY Inspection : PMGSY के कार्यों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए

Etawah: भरथना स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, चलती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग

Report: Ravi kumar Etawah दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन

Firozabad: जसराना की पटीकरा नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Firozabad जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटीकरा नहर में शुक्रवार सुबह एक

Jamshedpur: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन, मानवता की सेवा में उमड़ा शहर

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur विश्व रेड क्रॉस दिवस 2026 के उपलक्ष्य में

Land Encroachment : भैंसमा में आदिवासी परिवारों की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

उमेश डहरिया Land Encroachment : भू-माफियाओं पर पुश्तैनी जमीन खाली कराने और

Saharanpur: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव; बाड़े में घुसकर 110 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, 15 लाख का नुकसान

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur सहारनपुर जिले के कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला किला में