रायपुर: कारोबारी हेमंत चंद्राकर की पिटाई के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Supreme Court strict on allegations of beating of businessman Hemant Chandrakar

मेडिकल जांच के आदेश

रायपुर। कारोबारी हेमंत चंद्राकर के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों द्वारा कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण पर अब सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए बड़ा निर्देश जारी किया है। अदालत ने आदेश दिया है कि हेमंत चंद्राकर का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और यदि मारपीट के सबूत मिलते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों ईडी ने हेमंत चंद्राकर को पूछताछ के लिए अपने रायपुर स्थित कार्यालय बुलाया था। पूछताछ के दौरान हेमंत ने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारियों ने न सिर्फ उनके साथ शारीरिक मारपीट की, बल्कि उन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल का नाम लेने के लिए दबाव भी बनाया गया।

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रामक रुख में है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं पर हमला बताया है। पूर्व महापौर और सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि “ईडी का यह रवैया विपक्षी नेताओं को फंसाने की साजिश का हिस्सा है। यह एजेंसी अब राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल की जा रही है।”

वहीं, हेमंत चंद्राकर और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाए।

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरम हो गई है। ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है, वहीं भाजपा ने इसे राजनीतिक नाटक बताते हुए कहा कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप