रायपुर : कुख्यात नक्सली लीडर कुंजम हिडमा गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Notorious Naxalite leader Kunjam Hidma arrested

भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

रायपुर/कोरापुट, 29 मई 2025 — सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात नक्सली लीडर कुंजम हिडमा को उड़ीसा के कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया गया है। कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वोलंटरी फोर्स (DVF) की संयुक्त कार्रवाई में हिडमा को पकड़ा गया, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

हिडमा के कब्जे से एक एके-47 राइफल, 35 राउंड गोला-बारूद और 117 डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हिडमा नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी का सक्रिय सदस्य था और कई बड़े हमलों की साजिश में शामिल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से हिडमा की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कोरापुट जिले में अभियान चलाया गया, जिसमें उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया गया। उसके पास से बरामद हथियारों और विस्फोटकों से यह साफ है कि वह किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था।

गिरफ्तारी के बाद हिडमा से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे नक्सली नेटवर्क और उनके भविष्य के योजनाओं के बारे में अहम जानकारियाँ मिल सकती हैं।

यह गिरफ्तारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र की इस संयुक्त सफलता से नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के