रायपुर: हत्या से सनसनी, शराब भट्टी के गार्ड की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Murder causes sensation, liquor distillery guard beaten to death with a rod

BY- ISA AHMAD

रायपुर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित सरकारी शराब भट्टी में तैनात गार्ड की एक युवक ने रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना आधी रात उस समय हुई जब शराब भट्टी बंद हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी भींगराज बघेल शराब भट्टी में देर रात शराब लेने पहुंचा था। जब गार्ड ने शराब देने से मना किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर गार्ड पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में शराब भट्टी के गार्ड संदीप पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी भींगराज बघेल खुद भी एक निजी गार्ड की नौकरी करता है। वारदात के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने उसे दबोच लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी