रायपुर : रिंग रोड नंबर 1 पर फटा वाटर सप्लाई का मेन पाइप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Main water supply pipe burst on Ring Road No. 1

स्थान – रायपुर | रिपोर्ट – विशेष संवाददाता

लाखों लीटर पानी बहकर बर्बाद

राजधानी रायपुर में रिंग रोड नंबर 1 पर आज सुबह एक बड़ी दुर्घटना सामने आई जब नगर निगम की सप्लाई लाइन का मेन पाइप फट गया। इस पाइप फटने से लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया और पूरे क्षेत्र में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

सड़क पर बहता रहा पानी, लगा लंबा जाम

घटना के तुरंत बाद तेज दबाव से पानी सड़क पर फैल गया, जिससे रिंग रोड नंबर 1 पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक पानी लगातार बहता रहा, जिसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सप्लाई को बंद किया।

पानी सप्लाई बाधित, मरम्मत में लगेंगे तीन से चार घंटे

नगर निगम आयुक्त ने जानकारी दी है कि

“फटे हुए मेन पाइप की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसे ठीक करने में लगभग तीन से चार घंटे का समय लगेगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।”

प्रभावित क्षेत्रों में होगी जल संकट की आशंका

पाइपलाइन फटने की इस घटना से रिंग रोड से सटे कई आवासीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवश्यकता अनुसार पानी का संचय कर लें और मरम्मत कार्य में सहयोग करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी