रायपुर: दीपक बैज का BJP पर बड़ा हमला, बोले बिजली बिल से जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही’, एम्बुलेंस में हो रही दारू सप्लाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Deepak Baij launches a major attack on BJP, says people's hard-earned money is being looted through electricity bills, asks why liquor is being supplied in ambulances?

रिपोर्ट- प्रवींस मनहर, एडिट- विजय नंदन

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक बयान जारी करते हुए बैज ने बढ़े हुए बिजली बिल, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और बिहार में भाजपा नेताओं की ड्यूटी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस जल्द ही बड़ा आंदोलन और कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बढ़े हुए बिजली बिल से जनता की गाढ़ी कमाई को सरकार लूट रही है। इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल है, जिसके तहत सभा और कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा। बैज ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता श्याम बिहारी जायसवाल को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा, श्याम बिहारी जायसवाल बयान देने से पहले यह बता दें कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल क्यों ठीक नहीं है?
बैज ने गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि दवाई पर कमीशन खाने और एम्बुलेंस में दारू सप्लाई को ठीक करने पर पहले ध्यान दें। ऊपर से चोरी और सीनाजोरी इसे ही कहते हैं।

बिहार में कांग्रेस और भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल और श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर दीपक बैज ने करारा पलटवार किया। बैज ने कहा बिहार में जनता त्रस्त है। कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ लड़ रही है, तो बीजेपी वहां वोट खरीदी अभियान शुरू कर दी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए कहा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता इसलिए जा रहे हैं क्योंकि प्रभारी बिहार के हैं, इसलिए उपस्थिति दिखाना है। साथ ही भ्रष्टाचार का जो पैसा है, उसे भी पहुंचाना है।

कांग्रेस ने एक बार फिर आत्मसमर्पित नक्सलियों को लेकर सवाल उठाया है और सरकार से रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा आत्मसमर्पण कैसे होता है, सबको पता है। बीजेपी की 15 साल की सरकार में भी इस तरह की चीजें हुई हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा जितने भी आत्मसमर्पित नक्सली हैं, सरकार सबका रिकॉर्ड सार्वजनिक करे।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'