रायपुर ब्रेकिंग: कारोबारी के दुकान से लाखों की चोरी करने वाला निकला ड्राइवर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur Breaking: The person who stole lakhs from a businessman's shop turned out to be a driver

29 लाख रुपए बरामद

राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई इलाके में एक कारोबारी की दुकान से लाखों रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि खुद कारोबारी का भरोसेमंद ड्राइवर निकला।

27 लाख की चोरी, 29 लाख की बरामदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने अपने दुकान से 27 लाख रुपये चोरी होने की शिकायत थाना माना में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांजगीर पुलिस को सूचना मिली कि संदेहास्पद व्यक्ति इलाके में देखा गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए जांजगीर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और पूछताछ में जब उसने अपना जुर्म कबूला, तो उसे रायपुर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जो प्रारंभिक रिपोर्ट से भी अधिक निकला।

एएसपी ने किया खुलासा

मामले का खुलासा करते हुए नवा रायपुर एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी ड्राइवर लंबे समय से कारोबारी के साथ काम कर रहा था और उसे व्यवसाय की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने चोरी की योजना बनाई और मौके का फायदा उठाकर दुकान से लाखों की रकम उड़ा दी।

फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की रकम का कुछ हिस्सा कहीं और तो खर्च नहीं हुआ।

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि विश्वासघात सबसे ज्यादा नुकसानदेह होता है, खासकर जब यह अपने ही भरोसे के व्यक्ति से मिले।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी