रायपुर : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur: Big statement by Congress state in-charge Sachin Pilot

बोले– वोट चोरी जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ पहुंचे। वह बिलासपुर में कांग्रेस की आयोजित बड़ी सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में केंद्र और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।


जनता को जागरूक करने के लिए यात्रा

सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर में यात्राएं निकाल रही है ताकि जनता को लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति के बारे में जागरूक किया जा सके।


“वोट चोरी हो रही है” – पायलट

सभा से पहले पायलट ने बड़ा बयान देते हुए कहा, “देशभर में वोट चोरी हो रही है और लोकतंत्र के साथ हेराफेरी की जा रही है।” उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए।


राहुल गांधी के साथ विपक्ष खड़ा

पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भी इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ देगी।


15 तारीख से होगा हस्ताक्षर अभियान

सचिन पायलट ने घोषणा की कि 15 तारीख से प्रदेशभर में कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। इसके तहत सभी नेता मिलकर जन-जागरण अभियान को अंजाम देंगे।


पायलट का ऐलान

अपने संबोधन में पायलट ने साफ कहा – “वोट चोरी को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। यह लड़ाई जनता के अधिकार और लोकतंत्र की सुरक्षा की है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी