,

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी; जानें ताज़ा हालात

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल राहत के आसार कम हैं। दिल्ली में जहां यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और भारी बारिश की घटनाओं से हालात गंभीर बने हुए हैं। पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी बाढ़ से तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।


दिल्ली: यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन अलर्ट बरकरार

दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुसने से हालात बिगड़े हुए हैं। हालांकि रविवार सुबह 5 बजे यमुना का जलस्तर 205.65 मीटर दर्ज किया गया, जिससे राहत की उम्मीद बढ़ी है। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोपहर या शाम तक तेज बारिश के आसार हैं, जबकि बीच-बीच में धूप निकलने की संभावना भी जताई गई है।


पंजाब: बाढ़ से 46 मौतें, लाखों प्रभावित

पंजाब में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। राज्य की नदियों में उफान आने से 23 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 500 गांवों में 3.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ से पशुधन का नुकसान और 1.74 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।


उत्तर प्रदेश: पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार बरकरार है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और जलभराव की चेतावनी दी है। पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य की कई नदियां भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं, जिनमें गंगा और यमुना प्रमुख हैं।


बिहार: बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 9 सितंबर को पूरे राज्य में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 10 सितंबर से बिहार के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति