RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
RaigarhNews

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल

RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वार्ड नंबर 8 स्थित एक मकान के बंद कमरे से 20 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश बरामद हुई।

मृतक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा, पिता धनीराम विश्वकर्मा, निवासी वार्ड नंबर 8 घरघोड़ा के रूप में हुई है। रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

RaigarhNews : कमरे से आई थी तेज आवाज

परिजनों के अनुसार, अभिषेक रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ देर बाद कमरे के अंदर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।

जब परिजन दरवाजे तक पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने और मोबाइल पर लगातार कॉल करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

RaigarhNews : खिड़की से देखा तो सामने था खौफनाक मंजर

शक होने पर परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका, जहां युवक फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक धारदार हथियार (कत्ता) बरामद किया है। देर रात होने के कारण कमरे को सील कर दिया गया है।

RaigarhNews : हर एंगल से जांच, फॉरेंसिक टीम बुलाई जाएगी

पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन मौत की असली वजह का खुलासा जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

read more CG Naxal surrender : लाल आतंक खात्मे की ओर, अब मल्लेश ने AK-47 के साथ BSF के सामने किया आत्मसमर्पण

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली