,

Bokaro : JMM जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी विवादों में, पहली पत्नी ने लगाया दूसरी शादी का आरोप; न्याय के लिए एसपी आवास पहुंचीं गुलाबी देवी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनकी पहली पत्नी गुलाबी देवी ने उन पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचाने का संगीन आरोप लगाया है। शुक्रवार को गुलाबी देवी अपनी बेटी आरती कुमारी के साथ न्याय की गुहार लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास पहुँचीं और मीडिया के समक्ष अपनी पीड़ा साझा की।

Bokaro तस्वीरें आने के बाद खुला राज

गुलाबी देवी का दावा है कि रतनलाल मांझी ने 14 अप्रैल को चोरी-छिपे दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने बताया कि इस शादी की पूर्व सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी दी थी, लेकिन उस समय उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब विवाह की तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद गुलाबी देवी और उनकी बेटी का कहना है कि यह स्पष्ट हो चुका है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना ही उनके पति ने दूसरी पत्नी को घर में जगह दे दी है।

Bokaro चरित्र पर सवाल और सामाजिक बदनामी

पीड़िता ने भावुक होते हुए आरोप लगाया कि रतनलाल मांझी ने केवल उन्हें छोड़ा ही नहीं, बल्कि उनके चरित्र पर भी झूठे आरोप लगाए हैं, जिससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है। जानकारी के अनुसार, दोनों साल 2019 से अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी तक न्यायालय से तलाक की कोई कानूनी डिक्री (फैसला) नहीं आई है। ऐसे में बिना कानूनी अलगाव के दूसरी शादी करना सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है।

Bokaro भविष्य को लेकर चिंता

बेटी आरती कुमारी और पत्नी गुलाबी देवी ने अपने भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह का अमानवीय और गैर-कानूनी व्यवहार करना उनके बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने जैसा है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जब इन आरोपों की चर्चा शुरू हुई थी, तब रतनलाल मांझी ने शादी की बात से साफ इनकार किया था। लेकिन अब सबूत के तौर पर तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल मामले में बोकारो पुलिस क्या कदम उठाती है।

Read this: Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर