BY: Yoganand Shrivastva
Meerut Car Viral Video मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कार के बोनट पर दिखाई दे रही है, जबकि कार चलती नजर आ रही है। महिला राहगीरों से मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, काजीपुर निवासी सुनीता ने अपने पति मयंक को एक युवती के साथ कार में देखा था। महिला ने इसका विरोध किया और कार रोकने की कोशिश की। आरोप है कि कार नहीं रुकने पर सुनीता बोनट पर चढ़ गई, जिसके बाद भी मयंक ने वाहन चलाना जारी रखा।
करीब पांच किलोमीटर तक चलती रही कार
Meerut Car Viral Video महिला का आरोप है कि कार करीब पांच किलोमीटर तक चलती रही और वह बोनट पर ही रही। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में काशीराम कॉलोनी के पास लोगों ने किसी तरह कार रुकवाई।
महिला ने आरोप लगाया कि कार रुकने के बाद भी उसके साथ अभद्रता की गई। उसने घटना को लेकर लोहियानगर थाने में शिकायत दी और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया।
पुलिस ने पति और युवती को किया गिरफ्तार
Meerut Car Viral Video शिकायत के आधार पर पुलिस ने मयंक और उसके साथ मौजूद युवती माही वर्मा को गिरफ्तार किया है। महिला ने पति और युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है और वायरल वीडियो तथा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Read this: Medical Plane Crash: अमेरिका में समुद्र के पास मेडिकल विमान लापता, मलबा मिला, छह लोगों की तलाश जारी


