संवाददाता: अविनाश चंद्र
PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के फेज-4 के तहत एमसीबी जिले को 56 नई सड़कों की सौगात मिली है। इन सड़कों का भूमिपूजन राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले से वर्चुअली जुड़े।

PMGSY Phase 4 : प्रदेशभर में 774 सड़कों का भूमिपूजन
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में कुल 774 नई सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले को मिला बड़ा लाभ
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एमसीबी जिले में पहले से ही 154 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है, जो ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ रहा है। अब फेज-4 में 56 नई सड़कों के जुड़ने से जिले में आवागमन और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

PMGSY Phase 4 : विकास की नई दिशा
केंद्र और राज्य सरकार की इस संयुक्त पहल से दूरस्थ गांवों तक पहुंच आसान होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में भी सुधार होगा। आने वाले समय में ये सड़कें जिले के विकास की नई इबारत लिखेंगी।

