,

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के सपने को कर रहे साकार – मुख्यमंत्री

Patna

Patna उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित महिला चरखा समिति परिसर पहुँचकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनकी धर्मपत्नी स्व० प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जेपी के आवास का गहन निरीक्षण किया और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया।

Patna जेपी के जीवन दर्शन और स्मृतियों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान सम्राट चौधरी ने जयप्रकाश अध्ययन एवं शोध केंद्र, प्रभावती स्मृति कक्ष और संपूर्ण क्रांति सभागार का जायजा लिया। उन्होंने फोटो गैलरी में जेपी के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता संग्राम और 1974 के ऐतिहासिक जेपी आंदोलन (संपूर्ण क्रांति) से संबंधित चित्रों का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने महिला चरखा समिति की संस्थापिका प्रभावती देवी के जीवन से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी को भी देखा और समिति की महिला सदस्यों से आत्मीय बातचीत की।

Patna ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर प्रधानमंत्री की सराहना

पत्रकारों से चर्चा के दौरान सम्राट चौधरी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरा बिहार इस ऐतिहासिक फैसले के साथ खड़ा है और यह कदम देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने का काम करेगा।

Patna सुशासन के माध्यम से सपनों को मिल रही उड़ान

सम्राट चौधरी ने विजिटर्स बुक में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जिस विकसित और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का सपना देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारें मिलकर साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जेपी के आदर्श आज भी शासन और राजनीति के लिए प्रेरणापुंज हैं।

Read this: Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…