Sheopur : भात देने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में 4 की मौत और 24 से अधिक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sheopur

Sheopur विजयपुर थाना क्षेत्र के गैस गोदाम के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। वीरपुर के घूघस गांव से विजयपुर के झारबडौदा जा रहे गुर्जर समाज के लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबने के कारण 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Sheopur खुशी का माहौल मातम में बदला

जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में सवार सभी लोग वीरपुर तहसील के घूघस गांव के निवासी हैं। ये सभी लोग विजयपुर के झारबडौदा में एक सामाजिक रस्म ‘भात’ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में गैस गोदाम के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया।

Sheopur पूर्व मंत्री रामनिवास रावत पहुँचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं। सभी घायलों को तत्काल विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी घायलों का हाल जानने और सांत्वना देने अस्पताल पहुँचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Sheopur पुलिस जांच में जुटी

विजयपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण हुआ या कोई तकनीकी खराबी आई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद घूघस और झारबडौदा दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read this: Khatima: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी-वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल में नष्ट की 3 भट्टियां