,

रायगढ़: पुलिस का व्यापक कॉबिंग गश्त अभियान

Raigarh: Police's extensive combing patrol campaign

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

102 संदिग्ध और फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 4 जून 2025 — रायगढ़ जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर आज सुबह से एक संगठित और व्यापक कॉबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला कर रहे थे, जिसमें डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, शहर के छह थाना प्रभारियों, रक्षित केंद्र के रिजर्व बल और थाना स्टाफ की संयुक्त टीमों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई। निगरानी बदमाशों की सघन जांच की गई और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर टारगेटेड छापेमारी को अंजाम दिया गया। इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने कुल 102 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

इनमें से 25 व्यक्तियों को धारा 170, 126 और 135 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही 52 संदिग्धों पर 126, 135 और 128 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 6 लंबे समय से फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

अभियान के दौरान एक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। चक्रधरनगर क्षेत्र से दो संदिग्धों के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस पर कानूनी कार्यवाही जारी है। इसके अलावा मारपीट के पांच मामलों में 10 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इस कार्रवाई में दो नाबालिग संदिग्धों को भी पकड़ा गया, जिन पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह अभियान रायगढ़ पुलिस की अपराध नियंत्रण के प्रति सतर्कता और तत्परता का उदाहरण है। पुलिस प्रशासन ने बताया है कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…