रायगढ़ : कोतमरा के किसानों का अडानी कंपनी के खिलाफ हल्ला बोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: Kotamra farmers protest against Adani company

17 सूत्रीय मांगों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम कोतमरा में अडानी कंपनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को गांव के 100 से अधिक महिला और पुरुष किसानों ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कंपनी पर जमीन अधिग्रहण में अनियमितता, पर्यावरण को नुकसान, रोजगार की अनदेखी और जल स्रोतों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए।

कलेक्टर की अनुपस्थिति में किसानों ने अपना 17 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम अपूर्व टोप्पो को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों से उनकी कृषि भूमि नष्ट हो रही है और जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उचित मुआवजा, रोजगार की गारंटी और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

15 दिन की चेतावनी, नहीं सुनने पर उग्र आंदोलन की दी धमकी

किसानों ने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय में बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान किसान लगातार नारे लगाते रहे “अडानी होश में आओ”, “हमारा हक दो” जिससे कलेक्ट्रेट परिसर प्रशासनिक नारों से गूंज उठा।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन, जंगल और जल स्रोतों की रक्षा के लिए यह संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि विकास के नाम पर कंपनियों को छूट दी जा रही है, जबकि स्थानीय लोगों के हक और अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसानों का आक्रोश साफ झलक रहा था, और उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस

Dhurandhar एक्टर विवेक सिन्हा ने फीस को लेकर किया खुलासा, 1 करोड़ मिलने की अफवाहों पर दी सफाई

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ में छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के बावजूद एक्टर विवेक

Actor Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ के 5 मिनट का फुटेज लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Actor Vijay: साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय

IMD Alert: देश में खत्म हुआ बेमौसम बारिश का दौर, अगले 7 दिनों में बढ़ेगा तापमान

IMD Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश में बेमौसम