राहुल गांधी का BJP-RSS पर फिर हमला, बोले, कमजोरों को दबाना और ताकतवर से डरना ही उनकी विचारधारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rahul Gandhi attacks BJP-RSS again, says suppressing the weak and fearing the powerful is their ideology

by: vijay nandan

कोलंबिया: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने विदेश दौरे के दौरान भाजपा और आरएसएस पर करारा प्रहार किया है। कोलंबिया स्थित ईआईए यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस की पूरी विचारधारा ‘कायरता’ पर आधारित है।

उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि 2023 में जयशंकर ने चीन को लेकर कहा था कि वह भारत से कहीं अधिक शक्तिशाली है, इसलिए उससे टकराव संभव नहीं। राहुल गांधी के अनुसार, यही भाजपा और आरएसएस की मानसिकता है। ताकतवर के सामने झुक जाना और कमजोर पर अत्याचार करना।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने विनायक दामोदर सावरकर की एक पुस्तक का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सावरकर ने लिखा है कि एक अवसर पर उन्होंने और उनके साथियों ने मिलकर एक मुस्लिम युवक को पीटा और इसे ‘जीत’ माना। राहुल के अनुसार, यह घटना भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को दर्शाती है, जहां कई लोग मिलकर कमजोर को निशाना बनाते हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लोकतंत्र पर हो रहे हमले की है। उन्होंने कहा कि भारत अनेक धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है, और लोकतंत्र इन सभी को एकजुट करता है। लेकिन मौजूदा समय में बीजेपी और आरएसएस लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रही है, जो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

राहुल गांधी ने यह भी स्वीकार किया कि भारत में इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि देश की संरचना में कई खामियां हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है।

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की है, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा..

राहुल के पहले के बयान

इससे पहले 2023 के विदेश दौरे में राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस को निशाने पर लिया था। 2023 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने कहा था कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। तब BJP ने उन पर “भारत को बदनाम करने की आदत” का आरोप लगाया। लोकल और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी उन्होंने भाजपा-आरएसएस के धार्मिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक नीतियों पर कई बार कटाक्ष किया है। जैसे संविधान, अल्पसंख्यक अधिकार, तुष्टीकरण नीतियाँ आदि। Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान, उन्होंने प्रचार किया कि भाजपा की नीतियाँ “विभाजनकारी राजनीति” करती हैं और वह देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'