,

राहुल गांधी ने हरियाणा में बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाया, ब्राजील की महिला के 22 वोटों का दावा

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 2 करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में लगभग 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। राहुल गांधी ने इस बात का दावा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार, 5 नवंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया और कहा कि उनके पास इसके ठोस सबूत हैं।

राहुल ने कहा कि उनकी जांच में यह सामने आया कि हर आठ में से एक वोट फर्जी था। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले सभी एग्जिट और ओपिनियन पोल कांग्रेस की स्पष्ट जीत दिखा रहे थे, लेकिन परिणाम बाद में पूरी तरह बदल गए।

इससे पहले राहुल ने कर्नाटक की महादेवपुरा और आलंद विधानसभा सीट पर भी वोटिंग गड़बड़ी का मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की स्थिति में पोस्टल बैलेट और सामान्य वोटिंग के आंकड़े में स्पष्ट अंतर देखा गया, जो चिंताजनक है।

ब्राजील की महिला और 22 फर्जी वोट
राहुल गांधी ने अपने प्रेजेंटेशन में एक महिला की फोटो दिखाई, जो ब्राजील की रहने वाली बताई गई। उनका दावा था कि यह महिला हरियाणा में 22 बार वोट कर चुकी है। इसके अलावा, उनकी फोटो वोटर लिस्ट में पुरुष नामों के साथ भी दर्ज थी। राहुल ने इसे सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन बताया और कहा कि यह गलती नहीं बल्कि जानबूझकर की गई कार्रवाई है।

25 लाख फर्जी वोट का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में कुल 2 करोड़ मतदाता हैं और 25 लाख वोट फर्जी पाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस केवल 22 हजार वोटों से हारी, जबकि वास्तविकता में 12.5% वोट फर्जी थे। राहुल ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि फर्जी वोटिंग के पीछे बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत है।

उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के एक वीडियो का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि चुनाव से पहले “व्यवस्था” शब्द का उपयोग क्यों किया गया। राहुल ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से एक केंद्रीय स्तर का ऑपरेशन था, जिससे कांग्रेस की संभावित जीत को हराया गया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि ऐसे मामलों का असर महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…