पुणे: IT प्रोफेशनल महिला ने गढ़ी झूठी रेप की कहानी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में हाल ही में सामने आए एक कथित बलात्कार के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। जहां पहले दावा किया गया था कि एक डिलीवरी एजेंट ने महिला के फ्लैट में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं अब पुलिस जांच में सच्चाई कुछ और ही निकली

पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा मामला झूठा था और युवती ने जानबूझकर फर्जी शिकायत दर्ज कराई थी

झूठी शिकायत से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

सीपी अमितेश कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा, “इस केस में यह बात सामने आई है कि युवती ने जानबूझकर पुलिस को गुमराह किया। वह व्यक्ति जिसे डिलीवरी एजेंट बताया गया, वास्तव में महिला का परिचित था।” उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इस झूठी शिकायत का उद्देश्य पुणे को महिलाओं के लिए असुरक्षित साबित करना था।

पुलिस ने 24 घंटे में किया सच्चाई का खुलासा

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली, उन्होंने पूरे संसाधनों को झोंककर जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर सच को उजागर कर दिया। उन्होंने कहा, “पुणे देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है और किसी को भी झूठे आरोपों से इसकी छवि को धूमिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।”

क्या था महिला का दावा?

22 वर्षीय IT पेशेवर महिला ने पहले यह आरोप लगाया था कि एक अज्ञात कूरियर डिलीवरी एजेंट ने उसके घर में घुसकर नशीला स्प्रे किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने यह भी कहा कि आरोपी ने धमकी भरे संदेशों के साथ सेल्फी खींची।

जांच में निकला महिला का झूठ

लेकिन जैसे ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच की, तो पता चला कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया, वह पहले से महिला का जानकार था। पूछताछ में महिला ने खुद स्वीकार किया कि उसने गुस्से में आकर झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा है कि ऐसे झूठे मामलों से न केवल कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है, बल्कि वास्तविक पीड़ितों को न्याय दिलाना भी मुश्किल होता है। पुलिस अब इस मामले में झूठी शिकायत दर्ज करने की धाराओं के तहत महिला पर भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'