,

पुणे: पति-पत्नी से 6 साल में 14 करोड़ रुपये की ठगी, जानें पूरी कहानी

BY: Yoganand Shrivastava

पुणे: कोथरूड स्थित वुडलैंड सोसाइटी में रहने वाले एक दंपति के साथ छह वर्षों में 14 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस ठगी में एक महिला और उसके सहयोगियों का हाथ बताया जा रहा है, जिन्होंने धार्मिक आस्था और भय का इस्तेमाल कर दंपति को ठगने की योजना बनाई।

ठगी का तरीका:
पीड़ित दंपति, दीपक पुंडलिक डोलस और उनकी पत्नी, पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जबकि दूसरी ‘अलोपेशिया’ (बाल झड़ने की गंभीर बीमारी) से जूझ रही थी। इलाज से कोई लाभ न मिलने पर वे धार्मिक कार्यक्रमों में जाने लगे।

2018 में उनकी मुलाकात दीपक जनार्दन खड़के से हुई, जिसने उन्हें वेदिका कुणाल पंढरपुरकर और उनके पति कुणाल पंढरपुरकर से मिलवाया। यह जोड़ा खुद को “शंकर महाराज की पुत्री और दामाद” बताता था और दावा करता था कि वेदिका के शरीर में स्वयं शंकर बाबा आते हैं और वे दंपति की बेटियों का इलाज कर सकती हैं।

कब हुआ ठगी का एहसास:
विश्वास और भय के माहौल में दंपति ने 2019 से 2024 के बीच करीब 14 करोड़ रुपये वेदिका और कुणाल के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब सारी राशि खर्च हो गई और बेटियों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब दंपति को एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार बन चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई:
शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने धार्मिक आस्था और भय का लाभ उठाकर यह ठगी की। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…