PRAYAGRAJ: ईडी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PRAYAGRAJ: Congressmen took to the streets and protested against ED

प्रयागराज में नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुमन दुबे और कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सिविल लाइन्स पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर शहर कांग्रेस और यमुनापार कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में उठे सवाल, कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद से ही राष्ट्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, चाहे वह ईडी हो, इनकम टैक्स हो या सीबीआई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाश्मी ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है, इसे लंबे समय से खींचा जा रहा है।

भाजपा पर हमला

यमुनापार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की इस घृणित मानसिकता का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा कुठाराघात है।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग

शहर अध्यक्ष फुजैल हाश्मी, यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, अभय अवस्थी, संजय तिवारी

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को